फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   girl kaushambi

छात्रा के सामने निर्वस्त्र होकर युवक ने किया डांस

Sun, 15 Jan 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 15 Jan 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
girl kaushambi
crime
सरायअकिल में एक युवक शुक्रवार को छात्रा के सामने कपड़े उतारकर डांस करने लगा। निर्वस्त्र युवक की इस हरकत से छात्रा दहशत में आ गई और शोर मचाते सीधे घर की ओर भागी। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से युवक फरार है।
विज्ञापन


     सरायअकिल की रहने वाली किशोरी इंटर की छात्रा है। वह कस्बे के ही एक स्कूल में पढ़ती है। छात्रा को बुद्धिपुरी मोहल्ल निवासी एक युवक कई दिनों से परेशान कर रहा था। अलग-अलग नंबरों से मोबाइल पर फोन करके वह छात्रा से अश्लील बातें करता था। इसका छात्रा ने कई बार विरोध किया लेकिन विमल की हरकतें बंद नहीं हुई। शुक्रवार की सुबह छात्रा स्कूल जा रही थी। इसी दौरान सरेराह स्कूल के ही समीप विमल ने छात्रा को रोक लिया और उससे छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन


छात्रा ने विरोध किया तो विमल कपड़े उतारकर निर्वस्त्र हो गया और डांस करने लगा। युवक की इस हरकत से छात्रा आवाक रह गई। वह शोर मचाते हुए सीधे अपने घर की ओर भागी। रोते हुए अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। छात्रा के पिता ने सरायअकिल  थाने की पुलिस को आरोपी विमल के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed