फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Relatives, enraged by allegations of a female student being beaten, assaulted a teacher at the school; video goes viral.

Hisar News: छात्रा की पिटाई के आरोप से भड़के परिजन स्कूल में शिक्षक को पीटा, वीडियो वायरल

Tue, 15 Sep 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 15 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Relatives, enraged by allegations of a female student being beaten, assaulted a teacher at the school; video goes viral.
घिराय। स्थानीय राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार शाम दूसरी शिफ्ट के दौरान छात्रा की पिटाई के कथित आरोप पर विवाद बढ़ गया। छात्रा से मारपीट के आरोप से भड़के परिजनों ने स्कूल परिसर में शिक्षक के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

दूसरी शिफ्ट में कक्षा के एक छात्रा को मॉनिटर की जिम्मेदारी दी गई थी। शिक्षक के कुछ समय के लिए कक्षा से बाहर जाने के दौरान मॉनिटर और एक अन्य सहपाठी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों में मारपीट हो गई। शिक्षक के लौटने पर उसे घटना की जानकारी मिली। आरोप है कि इसके बाद शिक्षक ने छात्रा के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर कुछ परिजन स्कूल पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने स्कूल परिसर में शिक्षक के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। इसका वीडियो किसी ने बना लिया जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दूसरे वीडियो में छात्राएं शिक्षक पर कई छात्राओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाती दिख रही हैं। छात्राओं ने दावा किया कि मारपीट के दौरान एक छात्रा का चश्मा भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर दो पार्षद स्कूल पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। किसी पक्ष ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी।


बीईओ बोले शिकायत नहीं मिली, डीईओ ने तीन दिन में मांगी जांच रिपोर्ट:

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) जिले सिंह ने बताया कि स्कूल प्रबंधन या परिजनों की ओर से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) रामरतन ने बीईओ को जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed