{"_id":"5751ca2d4f1c1b7d2810c6ca","slug":"girl-drawn-in-ganga-rever","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नान को गई बालिका गंगा में डूबी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्नान को गई बालिका गंगा में डूबी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 03 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी कोतवाली के कड़ा स्थित कुबरी घाट पर गंगा स्नान करते समय एक बालिका की डूबने से मौत हो गई। इसकी जानकारी तब हुई जब मां की नजरों से बालिका ओझल रही। खोजबीन हुई तो उसका शव गंगा नदी से बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सैनी कोतवाली के रसूलपुर मढ़ियामई निवासी सीता देवी पत्नी लालमन अपनी छह वर्षीय बेटी तिरिया के साथ गंगा स्नान करने ग्रामीणों के संग कड़ा गई थी। स्नान करते समय तिरिया मां की नजर से ओझल हो गई। सीता को जब बेटी की याद आई तो उसने शोर मचाना शुरू किया। इसी बीच बालिका का शव किसी स्नानार्थी के पैर में लगा। शव जैसे ही बाहर निकाला गया तो मां चिल्ला-चिल्लाकर रोने लगी। साथ गए ग्रामीणों ने किसी तरह उसे संभाला और शव लेकर घर आए। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।