फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   girl born

जन्म के बाद बिटिया का ‘तिरस्कार’

Mon, 26 Jun 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 26 Jun 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
girl born
क्राइम
चरवा इलाके में जन्म के बाद एक नवजात बिटिया का तिरस्कार कर दिया गया। नवजात को कपड़े में समेट जिंदा गांव के समीप जंगल में फेंक दिया गया। सुबह खेत की ओर गए गांव के लोग बच्ची का रूदन सुन सन्न रह गए। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। तमाशबीन लोगों के सामने बच्ची ने दम तोड़ दिया। सूचना के एक घंटे बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची किसकी थी और उसे जन्म के बाद क्यों फेंका गया इसे लेकर तमाम तरह की चर्चाएं है।
विज्ञापन


    कौशाम्बी में भ्रूण हत्या के बाद जिंदा बची बेटियां बोझ की तरह फेंकी जा रही हैं। ऐसा वाकया रविवार की सुबह चरवा के हड़हाई गांव के समीप देखने को मिला। जहां जन्म के तुरंत बाद नवजात को जिंदा कपड़े में लपेट कर फेंक दिया गया। सुबह जंगल में नवजात की रोने की आवाज सुन गांव के लोग आवाक रह गए। नवजात को देख मौके पर लोगाें की भीड़ जमा हो गई। तमाशबीन बने लोग सिर्फ कानाफूसी करते रहे। जब तक पुलिस पहुंचती और उसे उपचार के लिए कहीं ले जाती नवजात की सांसें थम गई। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात जन्म के तुरंत बाद बिटिया को जिंदा फेंक दिया गया। अपराध छुपाने के लिए उसे फेंका गया था। सूचना के घंटे भर बाद घटनास्थल पहुंची चरवा पुलिस कागजी कोरम पूरा करते हुए शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। नवजात के मिलने के बाद से इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed