फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ghar me aag

सिलेंडर लीकेज से लगी आग, गृहस्थी खाक

Tue, 17 May 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 17 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
ghar me aag
आग - फोटो : amar ujala
सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोरमा गांव में मंगलवार की दोपहर गैस सिलेंडर के लीकेज से आग लग गई। आग से कमरे में रखी गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाते समय गृहस्वामी झुलस गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोरमा गांव निवासी हासिम पुत्र मुर्तजा के घर गैस चूल्हे पर मंगलवार की दोपहर खाना बन रहा था। गैस में लीकेज होने के कारण अचानक कमरे में आग लग गई। गैस से भड़की आग ने कमरे में रखे बिस्तर, कपड़े व गृहस्थी के सामान को अपनी आगोश में ले लिया। गृहस्वामी हासिम ने आग बुझाने की कोशिश की तो उसका एक पैर झुलस गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना में पीड़ित की गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आगजनी की घटना में पीड़ित परिवार का हजारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed