फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gendalal blood was killed in revenge for the blood

खून का बदला खून में मारा गया गेंदालाल

Tue, 03 Feb 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Tue, 03 Feb 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gendalal blood was killed in revenge for the blood
सिराथू(कौशाम्बी)।  सैनी कोतवाली क्षेत्र के रूपनारायणपुर गोरियों गांव में रविवार की रात गोली मारकर हुई गेंदालाल कोरी की हत्या खून का बदला खून मानी जा रही है। परिजनों के साथ ही गांववाले भी इस हत्या को 14 साल पहले हुए कमल सिंह हत्याकांड से जोड़कर देख रहे हैं। तभी तो मृतक के भाई ने ग्राम प्रधान ज्ञानसिंह और स्व. कमल सिंह के बेटे सीताराम को नामजद किया है। एफआईआर दर्ज करके पुलिस नामजदों की तलाश में जुटी है। उधर, हत्या के बाद से इन दोनों परिवारों के बीच एक बार भी तनातनी बन गई है।
विज्ञापन


रूपनारायणपुर गोरियों गांव निवासी गेंदालाल कोरी (40) पुत्र जननायक की रविवार रात खेत से लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्याकांड को गांव में 14 साल पूर्व वर्ष 2001 में हुए कमल सिंह की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि 26 नवंबर 2001 में रूप नारायणपुर गोरियों गांव के रहने वाले कमलसिंह पटेल की बम मारकर हत्या की गई थी। कमल सिंह हत्याकांड में गांव के ही विनोद गुप्ता, विनोद सोनकर, दीपू लाल, और गेंदालाल कोरी का नाम प्रकाश  में आया था।
विज्ञापन


पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। इधर,रविवार की रात गेंदालाल की भी हत्या हो गई। पुलिस के साथ ही परिवार के लोग और ग्रामीण भी मान रहे हैं कि खून का बदला खून से लेने के लिए ही रविवार की रात योजनाबद्ध तरीके से गेंदालाल को मारा गया है। सैनी कोतवाली के एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मृतक गेंदालाल के भाई मुन्नालाल ने कमल सिंह के बेटे सीताराम और उसके ही परिवार से तालुल्क रखने वाले ग्राम प्रधान ज्ञानसिंह पटेल को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे साफ है कि हत्याकांड 13 साल पहले की गई हत्या का बदला लेने की नीयत से ही हुआ है। उधर, नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। सोमवार को पुलिस की टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को संभावित स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन अब तक एक भी नामजद गिरफ्तार नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed