{"_id":"5918b3ba4f1c1b0f3c85184c","slug":"gaura-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 15 May 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल के गौरा गांव में मायके आई विवाहिता का बाक्स शनिवार रात छत के रास्ते आए चोर उठा ले गए। बाक्स में 45 हजार रुपये नगद समेत करीब सवा लाख के जेवर थे। सुबह चोरी की जानकारी होने पर मामले की तहरीर पुलिस को दी गई।
गौरा निवासी संदीप सिंह पुत्र जयकरन सिंह की शुक्रवार को म्योहर गांव बारात गई थी। शनिवार को बारात लौटी। शाम को थके मांदे लोग खाकर सो गए। रात में छत के रास्ते से आए चोर कमरे में रखा संदीप सिंह की बहन माया का बाक्स चोर उठा ले गए। सुबह माया ने बाक्स गायब देखा तो पूछताछ की। खोजबीन के बाद बाक्स नहीं मिला। माया ने बताया कि बाक्स में 45 हजार रुपया और करीब सवा लाख के जेवर थे। इनमें सोने का हार, झुमका, अंगूठी आदि है। संदीप सिह ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कि, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।