फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gangster truck robbers arrested

ट्रक लुटेरों का सरगना साथी समेत गिरफ्तार

Sun, 25 Jan 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 25 Jan 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Gangster truck robbers arrested
मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशाम्बी की कोखराज कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात सिहोरी गंगा पुल से ट्रक लुटेरों के सरहना को उसके एक एक साथी के साथ धरदबोचा है। इनके पास से पुलिस ने सोरांव टोल प्लाजा के समीप से 22 जनवरी की रात लूटा गया ट्रक और चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। पकड़े गए बदमाशों में एक सांगीपुर प्रतापगढ़ और दूसरा अमेठी का रहने वाला है। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने दोनों लुटेरों को जेल भेज दिया है। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि इस गिरोह के अन्य बदमाशों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि 22 जनवरी की रात सोरांव टोल प्लाजा के समीप ट्रक चालक जयप्रकाश निवासी करवां अंतू प्रतापगढ़ से बदमाशों ने तमंचे की नोक पर ट्रक, मोबाइल और पैसा लूट लिया था। उस लूट के बाद इलाहाबाद के साथ ही कौशाम्बी और प्रतापगढ़ पुलिस भी लुटेरों की तलाश में जुटी थी। बताया कि शुक्रवार की रात कोखराज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कौशाम्बी हाईवे पर बदमाश लूटा हुआ ट्रक लेकर निकलने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस ने सिहोरी गंगापुल पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। करीब आधे घंटे की चेकिंग के दौरान कोखराज पुलिस ने ट्रक लूटने वाले गिरोह के सरगना और उसके एक साथी को ट्रक समेत धरदबोचा।
विज्ञापन


 इन बदमाशों के पास से पुलिस ने चालक जयप्रकाश का मोबाइल और चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। एसओ कोखराज के मुताबिक लूटे गए ट्रक के साथ पकड़ा गया बदमाश सोनू निवासी कुइयां अमेठी और दूसरा बबलू गौतम निवासी केलापुर थाना सांगीपुर जिला प्रतापगढ़ है। पुलिस के मुताबिक अमेठी का रहने वाला सोनू ही ट्रक लूटने वाले गैंग का सरगना है। एसपी ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। इनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed