फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   gangrape with a kishori on highway in a car

हाईवे पर सफारी गाड़ी में किशोरी से गैंगरेप

Sat, 04 Nov 2017 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 04 Nov 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
gangrape with a kishori on highway in a car
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम एक किशोरी को अगवा कर दरिंदों ने हवस का शिकार बना डाला। किशोरी की चीख सुन परिजनों के साथ ग्रामीण दौड़ पड़े। लोगों को आते देख आरोपी दो युवक फरार हो गए जबकि एक युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। मामला दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के अजुहा चौकी इलाके के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार शाम सात बजे किसी काम से घर के बाहर गई थी। बस्ती से बाहर निकलते ही पहले से घात लगाकर बैठे सफारी सवार अजुहा के तीन युवकों ने उसे दबोच लिया। किशोरी कुछ समझ पाती कि युवकों ने उसे जबरन गाड़ी के भीतर खींच लिया।
विज्ञापन


इसके बाद युवक हाईवे से लिंक मार्ग में घुस गए। आरोप है कि युवकों ने चलती गाड़ी में बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख पुकार सुन आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। इसी दौरान खोजबीन करते हुए उसका पिता भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को आते देख उनमें से दो युवक धमकी देते हुए फरार हो गए जबकि ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर सूचना यूपी-100 के साथ ही अजुहा चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है। सैनी एसओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed