फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   gangrap in pipari

किशोरी को अगवा कर किया गैंगरेप

Sat, 13 Aug 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 13 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
gangrap in pipari
crime
पिपरी थाने के एक गांव की किशोरी को अगवा कर उसके साथ दो दिन तक गैंगरेप हुआ। पीड़िता ने किसी तरह जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे साथ लाए। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


पिपरी थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी आठ अगस्त को घर से चायल बाजार जा रही थी। रास्ते में उसे दूर के रिश्ते में मामा लगने वाला पिंटू निवासी हजारी का पूरा थाना सराय अकिल मिला। उसने किशोरी को तमंचा दिखाकर जबरन गाड़ी में बैठा लिया और कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी ले गया। यहां पर एक कमरे में रात भर रखकर उसने और उसके एक साथी ने बलात्कार किया। इसके बाद दूसरे दिन किशोरी को इलाके के भीखनापुर निवासी रामआधार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


रामआधार ने भी रातभर किशोरी के साथ मुंह काला किया। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी ने किसी तरह घर फोनकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी होने पर परिजन भिखनापुर गांव पहुंचे और किशोरी को साथ लाए। शुक्रवार की सुबह परिजनों के साथ थाने पहुंची किशोरी ने घटना की नामजद तहरीर दो आरोपियों के खिलाफ दी। तहरीर लेकर पुलिस ने दोनाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है। उधर, आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed