फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   gangrap in karari

करारी में विवाहिता से गैंगरेप

Thu, 01 Sep 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 01 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
gangrap in karari
crime
करारी थाना क्षेत्र में शौच के लिए जा रही एक विवाहिता के साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप किया। चंगुल से छूटने के बाद विवाहिता के शोर मचाने पर दरिंदे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता ने थाने में मामले की तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता को डांट कर भगा दिया। हारकर पीड़िता बुधवार को मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक से मिलकर दी। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता का पति का परदेश में रह कर प्राइवेट नौकरी करता है। विवाहिता घर में अपने सास-ससुर के साथ अकेली रहती है। विवाहिता का आरोप है कि वह मंगलवार को भोर में 5 बजे शौच के लिए जा हरी थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे गांव के ही कुछ लोगों ने विवाहिता को पकड़ का खेत में उठा ले गए और उसके साथ दुराचार किया। विवाहिता बलात्कारियों की चंगुल से छूटने के बाद शोर मचाना चाहा जिस पर लोगों ने उसे पकड़ कर मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


विवाहिता घर पहुंच कर घटना की जानकारी अपने सास-ससुर को दी। घटना सुन उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। पीड़िता ने करारी थाने जा कर मामले की नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। विवाहिता ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की लिखित तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed