{"_id":"5cbf6008bdec22140559cea3","slug":"forgery-of-4-lacs","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड अग्निशमन कर्मचारी के खाते से चार लाख उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिटायर्ड अग्निशमन कर्मचारी के खाते से चार लाख उड़ाए
Wed, 24 Apr 2019 12:27 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी के सोंधिया गांव में रहने वाले एक रिटायर्ड अग्नि शमन कर्मचारी के खाते से साइबर अपराधियों ने चार लाख रुपये पार कर दिए। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से परेशान पीड़ित ने मंगलवार को एसपी से शिकायत की है।
सोंधिया निवासी भावेश कुमार यादव अग्निशमन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। पिछले साल ही वह रिटायर्ड हुए हैं। भावेश की मानें तो तीन अप्रैल 2019 को उनके मोबाइल पर अंजान नम्बर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए खाता बंद होने का झांसा देकर एटीएम कार्ड का नम्बर पूछा। इसके बाद खाते से 4.10 लाख रुपया पार कर दिया। हफ्ते भर बाद बैंक शाखा पहुंचने पर भावेश को इसकी जानकारी हुई तो होश उड़ गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय कोतवाली में की। किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने साइबर सेल प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।