फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   foren man return aadhar card and ration card

विदेशी नागरिक ने लौटाया आधार और राशन कार्ड

Fri, 13 May 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 13 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
foren man return aadhar card and ration card
crime
 जिले के कौशाम्बी थाना क्षेत्र स्थित कोसम गांव में रह रहे श्रीलंकाई नागरिक विशुद्धि फेयरो का मामला बृहस्पतिवार को तूल पकड़ लिया। अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन और सूचना तंत्र सक्रिय हो गया। तहसीलदार ने कोसम पहुंचकर फेयरो की सोसायटी के कागजातों की जांच की तो एलआईयू ने कार्यालय बुलाकर पूछताछ किया। फेयरो ने डीएम को आधार और राशन कार्ड वापस कर दिया है। फिलहाल, प्रशासन मामले की तह तक जाने के लिए पड़ताल कर रहा है।
विज्ञापन


श्रीलंका के पुत्तलम जिले के दांकुटुव इलाके का रहने वाला विशुद्धि फेयरो 2006 से कोसम गांव में रह रहा है। पिछले दिनों उसने राशन कार्ड बनवाने के बाद आधार कार्ड भी बनवा लिया। मामले की शिकायत बुधवार को जिला प्रशासन से हुई। अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया तो जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। बृहस्पतिवार को सुबह तहसीलदार कोसम गांव पहुंचे। उन्होंने फेयरो की आनंद बोधि सोसायटी और इंडिया के कागजात चेक किए और आश्रम के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर फेयरो को एलआईयू ने कार्यालय में बुलाकर पूछताछ की। इसके बाद एलआईयू इंस्पेक्टर उसे लेकर डीएम अखंड प्रताप सिंह के पास गए। डीएम ने राशन और आधार कार्ड बनवाने पर आपत्ति जताई। जिस पर फेयरो ने आधार और राशन कार्ड डीएम को वापस कर दिया। फेयरो का कहना है कि मैंने आधार और राशन कार्ड का कहीं भी गलत इस्तेमाल नहीं किया है। इसकी जांच कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed