फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   food department kaushambi

खाद्य सुरक्षा टीम को व्यापारियों ने दौड़ाया

Fri, 13 Jan 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 13 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
food department kaushambi
crime
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को भरवारी में छापा मारा। अंडे का सैंपल लेने पर टीम व व्यापारी से कहासुनी हो गई। शोर मचने पर कस्बे के व्यापारियों ने टीम को घेर लिया। व्यापारी ने आरोप लगाया कि टीम के सदस्य रुपया मांग रहे थे। इतना सुनते ही व्यापारी खफा हो गए और टीम को घेरना शुरू कर दिया। व्यापारियों ने सवाल-जवाब किया तो टीम बैकफुट पर आ गई। व्यापारियों के दौड़ाने पर टीम भाग खड़ी हुई।  
विज्ञापन


अभिहीत अधिकारी राम अशोक लाल यादव सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम आशीष मौर्य, रोशन सिंह, शेफाली रस्तोगी व संजय सिंह बृहस्पतिवार को भरवारी पहुंचे। टीम ने कस्बे की एक अंडे की दुकान पर छापा मारा। टीम को सूचना मिली थी कि भरवारी में चाइनीज अंडे बेचे जा रहे हैं। अंडे चाइनीज तो नहीं इसका परीक्षण करने के लिए टीम के सदस्य नमूने ले रहे थे। टीम द्वारा नमूना लिए जाने की जानकारी स्थानीय व्यापारियों को हुई तो वह लामबंद हो गए। टीम के सदस्यों पर वसूली का आरोप लगाकर शोरशराबा किया। व्यापारियों को उग्र होता देख टीम के सदस्य सैंपल मौके पर छोड़ रफूचक्कर हो लिए। मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सैंपल के भय से मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने कार्रवाई में बाधा डाली है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed