फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   fire in petrol pump

पेट्रोलपंप में लगी आग, कर्मचारी झुलसा

Wed, 01 Mar 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 01 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
fire in petrol pump
पेट्रोल पंप पर आग को बुझाता एक व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला
चरवा थाना क्षेत्र के चिल्ला सहबाजी गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार की सुबह आग लग गई। आग की लपटों से पेट्रोल पंप का दफ्तर घिर गया था। इससे आसपास रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। किसी तरह कर्मचारियों ने आग बुझाई। आग की चपेट में आने से मैनेजर झुलस गया, जबकि एक कर्मचारी की बाइक जल गई।
विज्ञापन


भरवारी निवासी शुभम केसरवानी का चिल्ला सहबाजी गांव में जनता किसान सेवा केंद्र के नाम से पेट्रोल पंप है। मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे शार्ट सर्किट के चलते पंप के दफ्तर में आग लग गई। पंप के कर्मचारी कुछ समझ पाते कि आग ने भयावह रूप ले लिया। कमरे से निकलकर आग पेट्रोल टैंक तक पहुंच पाती कि प्रबंधक धीरेंद्र सिंह निवासी सचवारा थाना करारी समेत कर्मचारी बुझाने में भिड़ गए पर आग बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन


ऐन वक्त पर ग्रामीण बाल्टी, डिब्बा लेकर पंप पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग बुझाने में मैनेजर धीरेंद सिंह बुरी तरह झुलस गए तो एक कर्मचारी की कमरे के बाहर खड़ी बाइक जलकर नष्ट हो गई। आग काबू पाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सबके मुख से एक ही बात निकल रही थी कि आग यदि पेट्रोल टैंक तक पहुंच जाती तो पूरा का पूरा गांव तहस-नहस हो जाता। आग बुझने के बाद भी ग्रामीणों में इस बात का खौफ चेहरे पर झलक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चरवा थाने के चिल्लासहबाजी गांव स्थित पेट्रोल पंप के कमरे में आग लगने की खबर मैनेजर ने सबसे पहले फायर ब्रिगेड को दी। सूचना के आधे घंटे बाद तक दमकल की गाड़ी नहीं पहुंच सकी। ऐसे में एन वक्त पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की। यदि ग्रामीणों ने एकजुटता न दिखाई होती तो गांव का नजारा ही कुछ और होता। उधर आग बुझने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल तक नहीं पहुंच सकी।


जनता किसान सेवा केंद चिल्ला सहबाजी में सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। पेट्रोल पंप के कर्मियों ने कलेजा दिखाते हुए आग बुझाने में ताकत झोंक दी। इसमें सबसे बड़ा योगदान मैनेजर का भी था। वह भी जी-जान से जुटे थे। सबकी एक ही मंशा था कि किसी तरह आग को पेट्रोल व डीजल टैंक के पहले ही रोक लिया जाए। कड़ी मशक्कत के बाद इसमें सभी कर्मचारी कामयाब रहे, यदि आग टैंक तक पहुंच जाती तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था। इसमें कई जानें भी जा सकती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed