{"_id":"79c1cda93cdc2efc82878fbd33dc2042","slug":"fire-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस रिसने से भड़की आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रसोई गैस रिसने से भड़की आग
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Wed, 10 Dec 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में रसोई गैस रिसने से मंगलवार की दोपहर फुलकी व्यापारी के घर में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में व्यापारी की पत्नी, ससुर समेत तीन लोग झुलस गए। वहीं टीवी, फ्रिज समेत हजारों रुपये की गृहस्थी का सामान भी जल गया है। झुलसे हुए तीनों लोगोें को पड़ोसियों ने कस्बे के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले का रहने वाला रजनीश अग्रहरि फुलकी बनाकर सप्लाई करता है। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे मकान की पहली मंजिल में बने रसोईघर में फुलकी बनाई जा रही थी।
बताया जाता है कि इसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर की पाइप से गैस रिसने लगी। इससे देखते ही देखते आग ने रसोईघर को अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं आग बुझाने के प्रयास में गृहस्वामी की पत्नी शीलू अग्रहरि (21), ससुर शंकर लाल (55) और पड़ोसी पप्पू अग्रहरि (40) गंभीर रूप से झुलस गए। चीख-पुकार पर दौड़े कस्बे के अन्य लोगों ने प्रयास करके किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक आग बुझ पाती। लपटों की चपेट में आने से टीवी, फ्रिज, होम थियेटर, वाटर कूलर, मिक्सी, बिस्तर, कपड़े आदि घर का सामान जलकर खाक हो चुका था। गृहस्वामी का कहना है कि आग लगने से उसे करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। उधर, आग बुझाने के बाद पड़ोसियों ने झुलसे लोगों को कस्बे के ही एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया है। जहां पत्नी और ससुर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, कस्बाईयों का आरोप है कि आग लगने की सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी और कर्मचारी नहीं आए।