{"_id":"58d023db4f1c1be7431a3226","slug":"fire-gumti-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने फूंकी दो दुकानें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अराजकतत्वों ने फूंकी दो दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 21 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज थाना क्षेत्र के हर्रायपुर में रविवार की देर रात अराजकतत्वों ने दो दुकानों को आग के हवाले कर दिया। एक गुमटी जलकर राख हो गई, जबकि दूसरी आधी जल गई। इससे दुकानदारों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची कोखराज थाने की पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है।
हर्रायपुर निवासी रामबाबू पुत्र दशरथ लाल यादव व ज्ञान पुत्र महादेव ने चौराहे पर गुमटी में दुकान खोल रखी है। चाय-पान के अलावा अन्य सामान भी बेचते हैं। रविवार की देर रात लगभग एक बजे अराजकतत्वों ने रामबाबू व ज्ञान की गुमटी में आग लगा दी। आग लगने से रामबाबू की दुकान राख हो चुकी थी। ज्ञान की गुमटी धू-धू कर जल रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार गुजरा तो उसने शोर मचाया। आसपास के लोग बाहर निकले तो ज्ञान आदि को बुलाया गया। इसके बाद किसी तरह ज्ञान की गुमटी में लगी आग बुझाई गई। सुबह जानकारी होने पर कोखराज थाने की पुलिस पहुंची। एसआई अटल बिहारी मिश्र ने जांच के बाद रामबाबू की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी।
फेसबुक पर हुई टिप्पणी तो घटना की वजह नहीं
मूरतगंज। आगजनी की घटना को गांव के लोग तीन दिन पहले फेसबुक की टिप्पणी से जोड़कर देख रहे हैं। फेसबुक पर इलाके के ही एक युवक ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसको लेकर दो पक्षों में तनाव चल रहा था। लोगों का मानना है कि इसी टिप्पणी के विरोध में यह घटना हुई है।