{"_id":"5749ec774f1c1b2f07691fe9","slug":"fire-attack-11-home-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में ग्यारह घर जले, नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग में ग्यारह घर जले, नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 29 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाने के गनेशपुर गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। गांव में पानी न होने की वजह से आग एक के बाद एक घर को अपनी आगोश में लेती गई। ग्रामीणों ने दूसरे गांव के नलकूप से पानी लाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना में 11 लोगों के घर आग की भेंट चढ़ गए।
गनेशपुर गांव के लोग शुक्रवार की रात खा-पीकर सो रहे थे। रात लगभग एक बजे गांव के कमलेश के घर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घर जलता देख कमलेश के परिजनों ने शोर मचाया। ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े लेकिन गांव में पानी की समुचित इंतजाम न होने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई पर दमकल की गाड़ी नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने पड़ोस के गांव बेलहा का पुरवा में लगे एक सबमर्सिबल से पानी लाकर शनिवार की दोपहर तक किसी तरह आग बुझाई।
देर तक आग न बुझ पाने से गांव के भैयालाल, घनश्याम, राधेश्याम, रूप नारायण, आलोक, आमोद, बच्ची लाल, अमीरे, गरीबे, वीरेंद्र सिंह, यमुना लहरी आदि का मकान जलकर राख हो गया। उधर प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार आगजनी की घटना का जायजा लेने गांव नहीं पहुंच सका। इसे लेकर पीड़ितों में खासी नाराजगी है। उधर घटना के बाद से 11 परिवार खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर दिखे।
विज्ञापन
गनेशपुर गांव में आग से 11 मकान जलने की जानकारी भाजपा नेता जितेंद्र सोनकर को हुई तो वह गांव पहुंचे। उनके साथ पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन सिंह भी रहे। दोनो नेताओं ने पीड़ितों का हाल जाना और हर सम्भव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।