{"_id":"579ba3234f1c1b211521e60c","slug":"fir-case-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 30 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओसा गांव की विवाहिता नीलम की दहेज के लिए हुई हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। भाई की तहरीर पर पश्चिम शरीरा पुलिस ने बुधवार को पति समेत ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के कोलुहापुर गांव में ब्याही गई नीलम देवी (20) की 27 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मायके वालों ने उसकी मौत पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया था। मंझनपुर कोतवाली के ओसा के रहने वाले उसके भाई सुनील कुमार ने बताया कि साल भर पहले उसकी बहन नीलम घर से भाग कर पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के कोलुहापुर गांव के कंधई लाल के साथ कोर्ट मैरिज कर लिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग एक लाख लाख रुपये की मांग करने लगे थे।
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे ससुरालवाले परेशान भी किया करते थे। आरोप है कि इसी दहेज की खातिर 27 जुलाई कोे ससुरालवालों ने उसे पीटकर मौत के घाट उतार दिया और विवाहिता की मौत हो जाने पर उसके ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दिया। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सास व जेठ के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा लिख लिया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ दबिश भी दी जा रही है लेकिन अभी तक एक भी अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।