फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   fever attack two people death

रहस्यमय बुखार ने निगल ली दो जिंदगी

Sat, 14 May 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 14 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड कड़ा के ग्राम पंचायत सयांरा मीठेपुर में रहस्यमय बुखार ने दबे पांव पैर रखने के बाद कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बुखार से पीड़ित एक युवक और चंद घंटे बाद एक युवती की मौत हो जाने से गांव में हड़कंप का मच गया है। गांव में अब भी कई मरीज बुखार की जद में आकर बिस्तर पर पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सयांरा मीठेपुर में तीन दिन पूर्व रहस्यमयी बुखार ने दबे पांव कदम रखने के बाद कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। बताते हैं कि भूरा पुत्र तौकील को तीन दिन पूर्व बुखार आया। परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया। पर हालत में सुधरने के बजाए गंभीर होती देख उसे इलाज के लिए इलाहाबाद लेकर गए। परिजन निजी अस्पताल में भूरा का इलाज करा रहे थे। इसके बाद भी बृहस्पतिवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। लोग इस घटना से ऊपर भी नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन


गांव में दूसरे मरीज नसरीन पत्नी चुन्ना खान की एकाएक हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे इलाहाबाद लेकर अस्पताल में भर्ती कराने जा रहे थे। पर, उसने अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही रास्ते में दम तोड़ दिया। रहस्यमय बुखार से एक दिन में कुछ ही घंटे के अंदर  हुई दो मौतों से हड़कंप मच गया है। लोगों का कहना है कि गांव में रहस्ययम बुखार से कमला देवी पत्नी गुलाब, हिसाम उद्दीन उर्फ मुन्नू समेत कई लोग चपेट में आकर बिस्तर पर पड़े हुए हैं। परिजन मरीजाें का इलाज भी करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद रहस्यमय बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्राम प्रधान राजेंद्र पटेल का कहना है कि सूचना दिए जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। गांव के चुन्नू खान का कहना है कि रहस्यमय बुखार दवा का असर रहने तक कम रहता है। थोड़ी देर में शरीर तपने लगती है। वहीं सयांरा मीठेपुर में रहस्यमय बुखार से हुई दो मौतों के बाबत सीएमओ से बात करने का प्रयास किया गया। उनके सीयूजी नंबर को किसी अन्य शख्स से रिसीव किया। बताया कि साहब अपना फोन घर पर छोड़ कहीं बाहर गए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed