फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   father son murder

पगड़ी व डंडे में छिपा है दोहरे हत्याकांड का राज

Sun, 05 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 05 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
father son murder
crime
चरवा के चौराडीह के समीप हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस पगड़ी व डंडे में छिपे रहस्य को खंगालने में जुटी है। पिता-पुत्र की हत्या के तार राम सिंह से जुड़े थे। राम सिंह की भी हत्या हो चुकी है। इससे पुलिस की जांच को जबर्दस्त झटका लगा है। अहम कड़ी टूटने से पुलिस की उलझन बढ़ गई है। राम सिंह गांजा पीने का आदी था। सगरा मंदिर के समीप राम सिंह व उसके साथियों की जमात रात-रात भर नशे में धुत पड़ी रहती थी। अब पुलिस राम सिंह के गंजेड़ी साथियों की गतिविधियों को टटोलने में जुट गई है।
विज्ञापन


    चरवा के राम नगर निवासी चंद्रपाल व उसके बेटे राजकुमार की दस फरवरी की रात हत्या कर दी गई थी। सुबह लाशें मिलने के बाद जमकर बवाल हुआ था, लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया था। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस की जांच राम सिंह पर टिकी थी। राम सिंह पुलिस की पकड़ में आता, इसके पहले उसकी भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी सड़ी गली लाश जलालपुर शाना गांव के समीप एक बाग में स्थित कुएं में मिली।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि राम सिंह की भी हत्या की गई है। राम सिंह घर का इकलौता बेटा था, उसके मां-बाप की मौत हो चुकी है। राम सिंह की मौत से चरवा पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। जांच के दौरान पुलिस को यह पता चला है कि पिता-पुत्र के हत्यारे पगड़ी बांधे थे और उनके हाथों में डंडा था। सगरा मंदिर के समीप गंजेड़ियों की पूरी जमात बैठती है। यहां राम सिंह का भी डेरा रहता था। राम सिंह की लाश मिलने के बाद पुलिस ने उसका घर खंगाला था। यहां से पुलिस को तमाम सुराग भी मिले हैं।  पुलिस का मानना है कि यदि घटना में राम सिंह शामिल था तो उसके साथी भी रहें होंगे। गांजे के नशे में ही यह वारदात हुई। इसी लकीर पर पुलिस ने अपनी जांच बढ़ा दी है। अब पुलिस का सारा फोकस राम सिंह के गंजेड़ी साथियों पर है। इनकी गतिविधियां खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना वाली रात सो रहे थे इंस्पेक्टर
दोहरे हत्याकांड में चरवा इंस्पेक्टर सुनील कुमार दुबे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। घटना के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू की तो पता चला कि घटना वाली रात इंस्पेक्टर अपने आवास में सो रहे थे। 100 डायल की पुलिस पहुंच चुकी थी, लेकिन वह नहीं पहुंच सके। इसे अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। एसपी वीके मिश्र का कहना है कि जांच की जा रही है। मतगणना के बाद इस मामले में कड़े कदम उठाए जाएंगे।

 
घटना के खुलासे के लिए कई टीमें लगी हैं। कई अहम जानकारियां मिली हैं, जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। इंस्पेक्टर की लापरवाही बात सामने आई है। जांच कराई जा रही है।
वीके मिश्र, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed