फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   father beated to his daughter

पिता ने किशोरी को बंधक बनाकर पीटा, दबाया गला

Thu, 02 May 2019 01:17 AM IST
kaushambi Published by: shailendra Kumar Updated Thu, 02 May 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी को उसके पिता ने बंधक बनाकर पीटा। हत्या के इरादे से उसका गला दबाने की भी कोशिश की। आरोपी पिता ने फोन पर प्रेमी से बात करते वक्त पकड़ने पर किशोरी को ये सजा दी है। पीड़िता की तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


       पिपरी इलाके की एक 16 वर्षीय लड़की ने बताया कि मंगलवार शाम फोन पर वह अपने दोस्त से बात कर रही है। तभी पिता छत पर पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बेल्ट से पीटा। आरोपी पिता किशोरी का गला घोटने जा रहा था। गनीमत ये रही कि चीख-पुकार पर ग्रामीण पहुंच गए। गांव वालों ने जान बचा ली। पीड़िता का कहना है कि घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। मां रिश्तेदार के यहां तो अन्य लोग बाहर ही थे। बुधवार सुबह पीड़ित किशोरी ने पिता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed