{"_id":"5755bead4f1c1b0a1d9c56e9","slug":"farmer-home-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"लपटों की भेंट चढ़ा किसान का आशियाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लपटों की भेंट चढ़ा किसान का आशियाना
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के तन्नापर गांव में सोमवार की भोर में किसान का आशियाना धू-धूकर जल गया। बिजली की शार्ट सर्किट से नकदी समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया। लपटों को देख मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना से भुक्तभोगी परिवार का करीब सवा लाख का नुकसान हुआ है।
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के तन्नापर गांव निवासी सुभाष चंद्र पुत्र श्यामलाल किसान है। रविवार की रात वह घर के बाहर सो रहा था। भोर में करीब चार बजे शार्ट सर्किट से उसके घर में आग लग गई। धुएं के गुबार के साथ लपटों को देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन गांव के लोगों ने बिजली आपूर्ति ठप कराते हुए घटना की जानकारी दमकल कर्मियों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों के साथ मिलकर गांव के लोगों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
जब तक गांव वाले आग बुझाते घर में रखी नकदी समेत सारी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। आगजनी की घटना के बाद से भुक्तभोगी परिवार खुले आसमान के नीचे गुजारा करने को विवश है। आगजनी से भुक्तभोगी किसान का करीब सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है।