फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   farmer died of beaten

युवकों ने किसान को पीटकर किया अधमरा

Thu, 25 Jan 2018 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी Updated Thu, 25 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
farmer died of beaten
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
थाना क्षेत्र के लोधन का पुरवा गांव में बुधवार की दोपहर युवकों ने किसान को पीटते हुए अधमरा कर दिया। मटर की फली तोड़ने का विरोध करने पर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के लोधन का पुरवा गांव निवासी हृदय लाल (65) वृद्ध किसान है। बताया कि उसने खेत में मटर की फसल तैयार कर रखी है। बुधवार की दोपहर वह खेत की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान गांव के तीन युवक खेत पर पहुंचे और मटर की फली तोड़ने लगे। इस पर उसने विरोध किया तो युवकों ने दबोच कर बेरहमी से पीट दिया। वृद्ध को पिटता देख आस-पास खेतों में मौजूद गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए घायल वृद्ध को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए आरोपी हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, चरवा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी राम नरेश 12 जनवरी को काजीपुर बाजार गया था। लौटते समय तेरामील के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से जख्मी हो गया था। जिसका इलाज इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार की रात युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार को मृतक की पत्नी प्रभावती की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed