{"_id":"61bbab73f8ff98e42a29198e3d4049fa","slug":"farcun-one-lakh-stolen-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से एक लाख रुपये का फारचून चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से एक लाख रुपये का फारचून चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 26 Dec 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजुहा (कौशाम्बी)। कोटा (राजस्थान) से खाद्य तेल (फारचून) लादकर वाराणसी जा
विज्ञापन
रहे ट्रक से करीब एक लाख रुपये का तेल चोरी हो गया है। अजुहा के समीप खराब
होने पर चालक ने सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर दिया था। शुक्रवार की सुबह 125
पेटी तेल गायब देख चालक सन्न रह गया। उसने घटना की शिकायत अजुहा चौकी पुलिस
से की है। हालांकि पुलिस ने जांच की बात कहकर खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट
नहीं दर्ज की थी।
राजस्थान के कोटा शहर निवासी सदाफत अली ने बताया कि वह ट्रक में फारचून लादकर वाराणसी जा रहा था। बताया कि 24 दिसबर की रात करीब एक बजे अजुहा के समीप हाईवे पर उसका ट्रक खराब हो गया था। इस पर उसने सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर दिया। बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह खलासी के साथ ट्रक की केबिन में सो रहा था। रात में चोरों ने ट्रक से 125 पेटी खाद्य तेल पार कर दिया। उसने बताया कि भोर में करीब चार बजे उसे सोते समय हल्का सा झटका महसूस हुआ था।
पर, वह यह सोचकर नीचे नहीं उतरा कि किसी वाहन आदि की रगड़ लगी होगी। पर, सुबह जब ट्रक से खाद्य तेल गायब मिला, तो उसके होश उड़ गए। भुक्तभोगी ने घटना की शिकायत अजुहा चौकी पुलिस में कर दी है। चालक के मुताबिक चोरी गए खाद्य तेल की कीमत करीब एक लाख रुपये है। हालांकि पुलिस ने खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट नहीं लिखी थी। मामले में अजुहा चौकी प्रभारी रामजीत गौड़ का कहना है कि शिकायत मिली है। घटना की तहकीकात की जा रही है। फौरी तौर पर उन्होंने घटना को संदिग्ध करार दिया है। कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।