फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   eve teasing case

छेड़खानी में फंसे स्टेशन मास्टर

Mon, 25 Apr 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
eve teasing case
जम्मू छेड़छाड़ मामला - फोटो : self
कौशाम्बी के मनौरी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर छेड़खानी में फंस गए हैं। एक चतुर्थश्रेणी कर्मी की बीवी ने उनके ऊपर बहाने से घर बुलाकर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुरामुफ्ती पुलिस ने स्टेशन मास्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मनौरी रेलवे स्टेशन में तैनात स्टेशन मास्टर सेवालाल स्टेशन के समीप बनी कालोनी में रहते हैं। वहीं एक चतुर्थश्रेणी कर्मचारी भी अपने परिवार समेत रहता है। इसी चतुर्थश्रेणी कर्मी की बीवी ने स्टेशन मास्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया। विवाहिता का आरोप है कि स्टेशन मास्टर ने बहाने से उसे अपने क्वार्टर में बुलाया। उसे दबोचकर मनमानी करने की कोशिश की। किसी तरह खुद को छुड़ाकर उसने अपनी इज्जत बचाई। आरोप है कि उस घटना की कहीं भी शिकायत करने पर उसे धमकियां भी दी गई। रात में ड्यूटी से लौटने पर उसने स्टेशन मास्टर की करतूत की जानकारी पति को दी। यही नहीं रविवार को पुरामुफ्ती थाने जाकर उसने स्टेशन मास्टर के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि एफआईआर लिखकर घटना की जांच की जा रही है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed