{"_id":"571e5dc74f1c1b9327a9190b","slug":"eve-teasing-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी में फंसे स्टेशन मास्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी में फंसे स्टेशन मास्टर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
जम्मू छेड़छाड़ मामला
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी के मनौरी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर छेड़खानी में फंस गए हैं। एक चतुर्थश्रेणी कर्मी की बीवी ने उनके ऊपर बहाने से घर बुलाकर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुरामुफ्ती पुलिस ने स्टेशन मास्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
मनौरी रेलवे स्टेशन में तैनात स्टेशन मास्टर सेवालाल स्टेशन के समीप बनी कालोनी में रहते हैं। वहीं एक चतुर्थश्रेणी कर्मचारी भी अपने परिवार समेत रहता है। इसी चतुर्थश्रेणी कर्मी की बीवी ने स्टेशन मास्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया। विवाहिता का आरोप है कि स्टेशन मास्टर ने बहाने से उसे अपने क्वार्टर में बुलाया। उसे दबोचकर मनमानी करने की कोशिश की। किसी तरह खुद को छुड़ाकर उसने अपनी इज्जत बचाई। आरोप है कि उस घटना की कहीं भी शिकायत करने पर उसे धमकियां भी दी गई। रात में ड्यूटी से लौटने पर उसने स्टेशन मास्टर की करतूत की जानकारी पति को दी। यही नहीं रविवार को पुरामुफ्ती थाने जाकर उसने स्टेशन मास्टर के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि एफआईआर लिखकर घटना की जांच की जा रही है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।