फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   electric current attack boy death

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 20 May 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 20 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
electric current attack boy death
crime
महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में बृहस्पतिवार सुबह करंट लगने से युवक की मौत हो गई। सुबह युवक घर में बिजली दुरुस्त कर रहा था। इसी दौरान  करंट की चपेट में आ गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद से मृतक के घर वालों में कोहराम है।
विज्ञापन


महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता गांव निवासी राजेंद्र कुमार (19) पुत्र जीवनलाल एक समाचार पत्र का अभिकर्ता था। वह अखबार की बिक्री कर परिवार का गुजारा करता था। बृहस्पतिवार को उसके घर की बिजली आपूर्ति खराब हो गई। रोज की तरह वह अखबार की प्रतियां बांटने के बाद घर लौटा था।  इसके बाद वह घर में बिजली की गड़बड़ी दूर करने लगा। बताया जा रहा है कि बिजली दुरुस्त करते समय वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुन मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पंचनामा भरने के बाद परिजनों को सौंप दिया। दोपहर में घर वालों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बिजली का करंट लगने से हुई युवक की मौत के बाद से घर-परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed