फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dubai passport

वीजा के नाम पर साढे़ छह लाख की ठगी

Tue, 03 Jan 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 03 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
dubai passport
crime
सैनी कोतवाली इलाके का एक फरेबी आधा दर्जन बेरोजगार युवाओं को दुबई का वीजा देने के नाम पर लाखों ठग लिया। इतना ही नहीं दो लोगों को फर्जी वीजा देकर दुबई भेज दिया। जिन्हें पखवारे भर बाद घर लौटना पड़ा। रकम हड़पने के बाद अब उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। सोमवार को फरेब का शिकार हुए युवक मंझनपुर पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की।    
विज्ञापन


      सैनी कोतवाली क्षेत्र के दारानगर, सादीपुर गांव निवासी भईयालाल, हरीश कुमार, छोटेलाल, मूलचंद्र, विकास कुमार, प्रभाकर, इलियास आदि लोगों ने बताया कि गांव का ही एक युवक उन्हें दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर वीजा के नाम पर साढे़ छह लाख रुपये वसूल लिया। इसके बाद हरीश और विकास को फर्जी वीजा देकर दुबई भेज दिया। पखवारे भर रखने के बाद उन्हें दुबई से यह कहकर वापस कर दिया गया कि जिस वीजा पर तुम लोग आए हो वह फर्जी है।
विज्ञापन


वीजा फर्जी होने की जानकारी मिलते ही युवकों के होश उड़ गए। घर लौटे युवकों ने फरेबी की करतूत परिजनों के साथ अन्य साथियों को बताई जो दुबई जाने की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि पैसा मांगने पर फरेबी अब धमकी दे रहा है। जिसकी शिकायत इलाकाई पुलिस से की गई पर, कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को मंझनपुर पहुंचे पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी बीके मिश्र ने सैनी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed