फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   drink man beat

नशेड़ी ने अधेड़ समेत तीन को पीटा, लहूलुहान

Wed, 20 Apr 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 20 Apr 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में पड़ोसी के घर में हमला करके मारपीट, तोड़फोड़ करना करारी कस्बे के दो व्यक्तियों को मंहगा पड़ा है। घर में घुसकर उत्पात मचाने की इस घटना में सालभर बाद अदालत के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

करारी कस्बे के नयागंज मोहल्ले के रहने वाले अली मोहम्मद की पड़ोसी से जमीन कब्जे को लेकर रंजिश है। इसी पुरानी रंजिश में अली मोहम्मद के विपक्षियों ने 26 मार्च 2015 की शाम हमला कर दिया था। लाठी-डंडे लेकर घर में घुसे हमलावरों ने तोड़-फोड़ की। विरोध करने पर उसकी पत्नी नाजिया बेगम को पीटकर लहूलुहान कर दिया था। चीख-पुकार पर गांववालों के आने पर विवाहिता की जान बची। ग्रामीणों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकियां देते हुए भाग निकले थे।
विज्ञापन


आरोप है कि हमलावरों के भाग जाने के बाद ही खून से लथपथ विवाहिता ने करारी थाने पहुंचकर घटना की नामजद तहरीर दी थी। पर, पुलिस ने जांच का बहाना बनाकर रिपोर्ट नहीं लिखी। कई दिनों तक थाने का चक्कर लगाने के बाद उसने पुलिस अधिकारियों के यहां प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन उसकी कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। इलाकाई पुलिस और अधिकारियों की अनदेखी से परेशान विवाहिता ने अदालत की शरण ली। सोमवार को अदालत ने करारी एसओ को घटना की एफआईआर लिखकर जांच का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर करारी पुलिस ने दो हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके घटना की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed