{"_id":"57867abb4f1c1b0e7913ed4e","slug":"dowry-act-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो दूसरी शादी की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो दूसरी शादी की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए पति ने पत्नी को मारपीट कर अपने मासूम बेटे के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि घर से भगाने के बाद पति दूसरी शादी रचाने जा रहा है। पीड़िता ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को मामले में शिकायती पत्र दिया और पति द्वारा दूसरी शादी रचाने से पहले रुकवाने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता की बातों को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया है।
इलाहाबाद घूरपर थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी सोनी की शादी कोखराज थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव के हीरामणी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बीतने के बाद पति सोनी से अपने मायके से एक लाख रुपये और एक बाइक लाने के लिए कहने लगा। पत्नी के मना करने पर पति उसे मार पीट कर प्रताड़ित करने लगा। इस दौरान सोनी ने एक पुत्र को जन्म दिया। करीब एक वर्ष बीतने के बाद पति की मांगें नहीं पूरी र्हुइं तो पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी को मारपीट कर अपने एक वर्ष के बच्चे के साथ उसको घर से भगा दिया। पति से पिटने और घर से निकाले जाने के बाद सोनी अपने मायके पहुंची और सारी बातें परिजनों को बताई।
परिजनों ने पंचायत के माध्यम से मामला सुलझाना चाहा लेकिन बात नहीं बनी। इसी प्रकार समय बीतता गया और अचानक 13 जुलाई को पीड़िता को पति द्वारा दूसरी शादी रचाई जाने की चर्चा आम हुई। जिस पर पीड़िता ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की लिखित शिकायत की। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से पति की दूसरी शादी रोकने और कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।