{"_id":"58e147ac4f1c1b4a3e5b4942","slug":"dowery-case-kaushambi-thana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न मिलने पर विवाहिता की कोख उजाड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज न मिलने पर विवाहिता की कोख उजाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की खातिर करारी के धनपरा गांव में ससुराल वालों ने गर्भ में पल रहे नवजात को मौत की नींद सुला दिया। दहेज न मिलने पर विवाहिता को इस कदर पीटा कि उसका गर्भपात हो गया। विवाहिता की तहरीर पर करारी थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव की रहने वाली लक्ष्मी देवी की शादी दो साल पहले करारी के धनपरा गांव में रामबली से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ बीतने के बाद से ही ससुराल के लोग मायके से दो लाख नगदी के लिए प्रताड़ित करने लगे।
ससुराल वालों ने एक सप्ताह पहले हद ही पार कर दी। विवाहिता को इस कदर पीट दिया कि गर्भपात हो गया। विवाहिता की हालत बिगड़ने पर ससुराल के लोग उसे मायके में छोड़कर भाग आए। प्राथमिक उपचार कराने के बाद शनिवार को विवाहिता मां के साथ करारी थाने पहुंची। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति रामबली, ससुर श्रीनाथ समेत पांच लोगाें के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।