{"_id":"577806f44f1c1bd42c79ba50","slug":"dowery-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर भगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर भगाया
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज नहीं मिलने पर कसिया गांव में ब्याही युवती को ससुरालियों ने पीटकर घर से भगा दिया। विवाहिता का कहना है कि शादी के कुछ दिन बीतने के बाद से ही उसे यातनाएं दी जा रही थीं। अपनों की पिटाई के बाद मायके पहुंची विवाहिता ने आपबीती परिजनों को बताई। गुरुवार को विवाहिता ने लिखित तहरीर कोखराज पुलिस को दिया लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। जिस पर विवाहिता ने शनिवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के अम्बावां पूरब गांव के रहने वाली भानमती की शादी दो साल पहले कोखराज के गवारन कसिया गांव के महेश सिंह के साथ हुई थी। विवाहिता का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराली उससे एक मोटर साइकिल व पचास हजार नगदी की मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे। सप्ताह भर पहले दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर ससुरालियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दिया। सूचना पर बेटी की ससुराल पहुची मां की भी ससुरालियों ने जमकर पिटाई की और घर से निकाल दिया।
ससुरालियाें की पिटाई के बाद मां के साथ मायके पहुंची युवती ने गुरुवार कोे लिखित तहरीर पुलिस को दी लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आना कानी कर रही है। जिस पर विवाहिता ने शनिवार को एसपी से मिल कर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।