{"_id":"5d06978e8ebc3e4315133808","slug":"discontinued-the-incroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जे पर गरजी जेसीबी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जे पर गरजी जेसीबी
Mon, 17 Jun 2019 12:55 AM IST
shailendra Kumar
kaushambi
kaushambi
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाता जेसीबी
- फोटो : kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय के प्रमुख चौराहे के समीप नाली-नाला और फुटपाथ पर किए गए अवैध तरीके से कब्जे के खिलाफ रविवार को अभियान चलाया गया। पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन की संयुक्त टीम ने जेसीबी से अवैध कब्जे को नष्ट कराया। प्रशासन की कार्रवाई से फुटपाथ के दुकानदारों में हड़कंप रहा।
अधिशाषी अधिकारी मंझनपुर सुशील कुमार और इंस्पेक्टर उदयवीर ने मंझनपुर चौराहे से सिराथू, करारी और इलाहाबाद रोड पर अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ अभियान चलाया। करारी रोड पर नाले के ऊपर मांस की दुकानों को तोड़ डाला गया। इसके अलावा फुटपाथ पर फल-जूस और सब्जी की दुकान लगाने वालों को खदेड़ दिया गया। नालों के ऊपर रखी पान की गुमटी को पलट दिया गया। कब्जेदारों को चेताया गया कि दोबारा अतिक्रमण हुआ तो सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा पुलिस ने लाठी पटककर सड़क पर खड़े डग्गामार वाहनों को भी खदेड़ दिया। बताते चले कि मंझनपुर चौराहे के पास बनाया गया नाला ऊपर से पाटा गया है।
इस नाले के ऊपर लोगों ने अपनी दुकाने लगा ली थी। दुकान के बाहर खरीददारों के वाहन खड़े हो जाते थे। इतना ही नहीं डग्गामार वाहन भी बीच सड़क पर ही वाहन खड़ा करके सवारियों को भरते हैं। इसके चलते जाम की समस्या बनी रहती है। नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से कई बार दुकानदारों को चेतावनी दिया गया था लेकिन कोई दुकान हटाने को राजी नहीं था। बरसात के पहले नालों की सफाई कराया जाना है। लेकिन अतिक्रमण की वजह से सफाई का काम नहीं शुरू कराया जा सका था। ईओ का कहना है कि इसी के मद्देनजर यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि कस्बे के अंदर भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।