{"_id":"158d61adbacd3c1a99011cfe16c40208","slug":"demolition-of-the-store-dbangon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने दुकान में की तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने दुकान में की तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 26 Dec 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। दुकान के सामने खड़ी ट्रैक्टर ट्राली हटाने को लेकर पेरई बाजार में बृहस्पतिवार की शाम दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर दुकानदार को पीटकर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार पर लोगों को जुटता देख हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकले। भुक्तभोगी ने ट्रैक्टर चालक और नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मनौरी बाजार निवासी मदन लाल पुत्र शंकर लाल की पिपरी कोतवाली के पेरई बाजार में किराने की दुकान है। उसने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम एक ट्रैक्टर चालक ने अपनी ट्राली लाकर उसकी दुकान के सामने खड़ी कर दी थी। जब उसने दुकान के सामने से ट्राली हटाने को कहा, तो चालक और ट्राली में बैठे लोग उससे भिड़ गए। आरोप है कि कहासुनी के दौरान इन लोगों ने दुकान में हमलाकर दिया। दुकान में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर हमलावरों ने उसे भी बेरहमी से पीट दिया।
चीख-पुकार देख बाजार में हड़कंप मच गया। सरेबाजार मारपीट और तोड़फोड़ होती देख मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों को जमा होते देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। भुक्तभोगी की सूचना पर पिपरी कोतवाली पुलिस मौके पर आई। जांच के बाद पुलिस ने भुक्तभोगी दुकानदार की तहरीर पर इमली गांव के रहने वाले ट्रैक्टर चालक और नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ पिपरी पीके यादव ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद से दुकानदार और उसके परिवार के लोग सहमे हुए हैं।