फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   death body find side road

गड्ढे में मिली राजगीर की लाश, हत्या का शक

Thu, 12 May 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 12 May 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
death body find side road
crime
चरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले राजगीर का शव एक गड्ढे में पड़ा मिला। सोमवार को वह घर से इलाहाबाद मजदूरी करने के लिए गया था। बुधवार को उसकी लाश सड़क किनारे सैयदसरावां गांव के समीप गड्ढे में बाइक के नीचे दबी मिली। मृतक की पत्नी ने पड़ोसी पर युवक की हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने बताया कि तहकीकात और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे कार्रवाई होगी। फौरी तौर पर मामला दुर्घटना का लग रहा है। राजगीर की मौत के बाद से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के दानियालपुर गांव का रहने वाला राधेश्याम (35) पुत्र चंद्रपाल राजगीर का काम करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार को वह घर से इलाहाबाद काम पर जाने के लिए निकला था। बुधवार की सुबह उसकी लाश भीटी रोड पर सैयदसरावां गांव के समीप खड्ड में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी तो घर-परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते घर वाले घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी सुमित्रा ने पड़ोस के एक व्यक्ति पर हत्या की आशंका जताई है। आरोप है कि कई बार उसने खुलेआम राधेश्याम को धमकी दी थी। मृतक की पत्नी सुमित्रा की तहरीर पर पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र ने बताया किया फौरी तौर पर राजगीर की मौत दुर्घटना लग रही है। आरोपों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चरवा थाना क्षेत्र के दानियालपुर गांव के राजगीर राधेश्याम की मौत का रहस्य बरकरार है। युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई या फिर उसकी हत्या करके घटना को नया मोड़ देने के लिए बाइक के नीचे शव को दबाया गया। राजगीर के गले में मिले निशान और पत्नी सुमित्रा के आरोप में पुलिस की तहकीकात उलझती नजर आ रही है। राधेश्याम कहीं दीवानगी का शिकार तो नहीं हुआ। चर्चा है कि उसका किसी से प्रेम प्रपंच चल रहा था। हालांकि इस बाबत चरवा एसओ राम आसरे सरोज ने कुछ कहने से इंकार कर दिया है।

 थाना क्षेत्र के पवइया गांव के युवक की बुधवार की सुबह संदिग्ध दशा में मौत हो गई। गांव के समीप झाड़ी में उसकी खून से लथपथ लाश पड़ी देख मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

करारी थाना क्षेत्र के बड़ी पवइया गांव निवासी ओम प्रकाश (22) पुत्र प्रेम शंकर बुधवार की सुबह करीब आठ बजे घर से नाश्ता करने के बाद निकला था। इसके बाद उसकी लाश गांव के समीप एक झाड़ी में पड़ी मिली। युवक का शव देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक के सिर में चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। करारी कोतवाल महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की सच्चाई से पर्दा उठ सकेगा। युवक की मौत से घर-परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed