फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dcm driver accident

सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत

Mon, 29 May 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 29 May 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
dcm driver accident
क्राइम
मध्यप्रदेश के सतना जिले से प्याज की खेप लेकर सलवन जा रही डीसीएम से ट्र्रक टकरा गया। टिकरा गांव के समीप ट्रक का टायर फट गया और ट्रक डीसीएम से जा भिड़ा। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक रायबरेली के पूरेराजा गांव का रहने वाला था। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देख ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के पूरेराजा रेउरी गांव का रहने वाला अरविंद कुमार (25) पुत्र जगजीत प्रसाद डीसीएम चालक था। शनिवार रात वह मध्य प्रदेश के सतना से प्याज की खेप लेकर सलवन के लिए निकला था। रविवार सुबह डीसीएम जैसे ही महेवाघाट के टिकरा गांव के समीप पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक का टायर फट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर डीसीएम से टकरा गया। हादसे में डीसीएम चालक अरविंद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोपहर मृतक के घर वाले कौशाम्बी पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव चले गए। हादसे के बाद से मृतक के घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed