{"_id":"589a147b4f1c1b224a3794ad","slug":"cyber-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर ने युवक के खाते से निकाले 49 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर ने युवक के खाते से निकाले 49 हजार
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 08 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी कोतवाली के भीखपुर मेड़वारा गांव के एक युवक के खाते से शातिर ने 49 हजार रुपये पार कर दिया। सोमवार को युवक रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंचा तो इसकी जानकारी उसको हुई। एटीएम को लॉक कराते हुए घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस अज्ञात शातिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल को भेज दिया है।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भीखपुर मेड़वारा गांव निवासी अजीत सिंह ने बताया कि उसने कादिलाबाद बीओबी में बचत खाता खोल रखा है। उसके बैंक खाते से साइबर क्राइम के शातिरों ने तीन बार में 49 हजार रुपये निकाल लिया। खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी युवक को सोमवार को हुई। जब वह बैंक रुपया निकालने पहुंचा तो उसे पता चला कि खाते से मोटी रकम निकाली जा चुकी है। बचत खाते से रुपया निकाले जाने की जानकारी होते ही युवक के होश उड़ गए। शाखा प्रबंधक से शिकायत करते हुए बैंक खाता और एटीएम लॉक कराने के बाद वह सीधे पिपरी कोतवाली पहुंचा और घटना की तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच साइबर सेल को भेज दिया है।