फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime to ex vdo

रिटायर्ड वीडीओ से 50 हजार की ठगी

Sun, 03 Apr 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
 जालौन में तैनात रहे अंधावा महेवाघाट के ग्राम विकास अधिकारी को पेंशन बनवाने के नाम एक जालसाज व्यक्ति ने उससे 50 हजार रुपये ठग लिया। तीन साल बीतने के बाद भी उसे पेंशन नहीं मिलनी शुरू हुई। अब पैसा मांगने पर जालसाज युवक रिटायर्डकर्मी को जान से मारने की धमकियां देता है। भुक्तभोगी ने रविवार को पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावा गांव निवासी बृजभूषण जालौन में ग्राम विकास अधिकारी पद पर तैनात था। करीब साढ़े तीन साल पहले वह गंभीररूप से बीमार पड़ा तो घर चला आया था। बीमारी के दौरान ही वह सेवानिवृत्ति हो गया। तभी पड़ोसी गांव का एक युवक उसके पास आया और जालौन में अफसरों से अच्छी पकड़ बताते हुए पेंशन बनवाने की बात कही। युवक के झांसे में आकर उसने युवक को पेंशन फंड भुगतान कराने के लिए 50 हजार रुपये दे दिया। कई साल बीतने के बाद अब तक उसे पेंशन मिलनी शुरू नहीं हुई है। जब उसने इस बावत युवक से बात की और उससे अपना दिया पैसा वापस मांगा तो वह बहाना बनाने लगा। अब वह पैसे मांगने पर झगड़े पर अमादा हो जाता है। उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। रविवार को मंझनपुर पहुंचे भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने एसओ महेवाघाट को प्रकरण की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed