फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Doctor Fires at Ex-Girlfriend and Her Brother, Attempts Suicide by Hanging; Hospitalized

भोपाल: सिरफिरे डॉक्टर ने पूर्व प्रेमिका व भाई पर चलाई गोली, फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

Wed, 07 Oct 2026 04:14 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 04:14 PM IST
सार

अपनी पूर्व प्रेमिका और उसके चचेरे भाई पर एयरगन से फायर करने के बाद सिरफिरे डॉक्टर प्रेमी ने फांसी लगाने की कोशिश की। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला और उसके भाई को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
Bhopal: Doctor Fires at Ex-Girlfriend and Her Brother, Attempts Suicide by Hanging; Hospitalized
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित पतंजलि परिसर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक डॉक्टर ने अपनी पूर्व प्रेमिका और उसके चचेरे भाई पर एयरगन से फायर कर दिया। वारदात के बाद आरोपी अपने घर पहुंचा और फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। दोस्तों की नजर पड़ने पर उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फायरिंग में घायल महिला डॉक्टर और उसके चचेरे भाई को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद दोनों को देर रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी डॉक्टर नवीन रुहेला और डॉक्टर श्वेता ठाकुर एक ही कॉलोनी में अलग-अलग मकानों में रहते हैं और आरकेडीएफ में पीजी की पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों करीब डेढ़ साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे और करीब छह महीने पहले दोनों का अलगाव हो गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हरदा: राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, नारेबाजी के बीच गृहमंत्री का पुतला फूंका
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार को श्वेता अपने चचेरे भाई आशुतोष ठाकुर के साथ गुजरात स्थित अपने घर से भोपाल लौटी थी। मंगलवार रात करीब 11 बजे नवीन श्वेता के घर पहुंचा। बातचीत के बहाने वह घर के अंदर गया और एयरगन से श्वेता के सिर और आशुतोष के सीने व पेट पर फायर कर दिया। घटना के बाद वह वहां से निकलकर अपने घर पहुंचा और खुद को फांसी लगाने का प्रयास किया। इसी दौरान उसके दोस्तों की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने उसे फंदे से उतारा और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। नवीन फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने एयरगन से फायर करने की बात स्वीकार की है। हालांकि घटना के पीछे की पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

गांधीनगर थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। घायल श्वेता और आशुतोष के बयान लिए जा रहे हैं। आरोपी डॉक्टर अस्पताल में भर्ती है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जुटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed