फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Theft at eight lift irrigation schemes; farm irrigation systems stalled.

Uttarkashi News: आठ लिफ्ट सिंचाई योजनाओं में चोरी, खेतों की सिंचाई व्यवस्था ठप

Wed, 07 Oct 2026 05:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 07 Oct 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
Theft at eight lift irrigation schemes; farm irrigation systems stalled.
घटना के बाद क्षेत्र की 17 लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की सुरक्षा की बढ़ गई है चिंता
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। यमुनाघाटी में चोरों ने लघु डाल खंड की आठ लिफ्ट सिंचाई योजनाओं को निशाना बनाकर मोटर, मोनो ब्लॉक और तारें चोरी की। पंप हाउस के ताले तोड़कर की गई चोरियों से सिंचाई ठप हो गई है। उपकरण चोरी होने से काश्तकारों की मुश्किलें बढ़ गई है वहीं क्षेत्र की अन्य 17 लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
नौगांव ब्लॉक की कुआं, मंजियाली, सुनारा और बगासू व पुरोला ब्लॉक की नेत्री, स्वील, हुडोली और पोरा योजनाओं में चोरी हुई है। एक योजना में करीब चार से पांच लाख के उपकरण चोरी होने का अनुमान है। ऐसे में आठ योजनाओं में कुल नुकसान करीब 32 से 40 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि अंतिम नुकसान का आकलन विभागीय जांच के बाद ही साफ होगा।
विज्ञापन

यमुनाघाटी के नौगांव, पुरोला और मोरी ब्लॉक में लघु डाल खंड की करीब 25 लिफ्ट सिंचाई योजनाएं संचालित हैं। लगातार आठ पंप हाउस में चोरी होने से योजनाओं की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई तो अन्य सरकारी सिंचाई योजनाएं भी चोरों के निशाने पर आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु डाल खंड की अधिशासी अभियंता रुचि ने बताया कि संबंधित पंप ऑपरेटरों ने चोरी की लिखित सूचना पुलिस को दी है। विभाग की ओर से भी संबंधित थानाध्यक्षों को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा। वहीं, बगासू गांव के समीप 11 करोड़ की लागत से बनी जल निगम की पौंटी खांन्सी पंपिंग पेयजल पर भी चोरों ने इसी सप्ताह चोरी की है। यहां करीब सात से आठ लाख की बेस कीमती तार चोरी होने की बात सामने आई है। विभाग ने पुलिस को चोरी होने की लिखित सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed