फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Youth dies, two critically injured in accident.

Haridwar News: दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर पिकअप-बाइक भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Wed, 07 Oct 2026 05:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
Youth dies, two critically injured in accident.
फोटो
विज्ञापन

- मंगलवार देर शाम की घटना के बाद पिकअप चालक मौके से हुआ फरार
- घायलों को स्थानीय निवासियों की मदद से इलाज के लिए पहुंचाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर पतंजलि योगपीठ के पास मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पिकअप वाहन की टक्कर से हुए इस हादसे में उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर शाम सूचना मिलने पर शांतरशाह चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां एक पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हालत में मिलीं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवारों को 108 एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में जफर (22), वाजिद (21) और सादिक (18) शामिल थे। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जफर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने जफर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवा दिया है। वाजिद और सादिक का उपचार अभी भी चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी देवव्रत जोशी ने बताया कि चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है। मृतक जफर देहरादून निवासी अख्तर का पुत्र था। वह गाडोवाली में रहता था। वाजिद भारापुर भौरी का निवासी है, जबकि सादिक गाडोवाली का रहने वाला है। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed