फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

बहू की हत्या करके शव फंदे से लटकाया

Fri, 22 Jan 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Fri, 22 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए शुक्रवार को मंझनपुर क्षेत्र के जुबरा गांव की विवाहिता नीतू (22) की ससुरालवालों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। मारने के बाद घटना को खुदकुशी दर्शाने के लिए शव फंदे से टांग दिया था। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत 5 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



सैनी कोतवाली क्षेत्र के मेड़ीपुर (कनवार) गांव की रहने वाली नीतू (22) की शादी अप्रैल 2015 को मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के जुबरा गांव निवासी राम नारायण सोनकर से हुई थी। शुक्रवार को संदिग्धदशा में विवाहिता की मौत हो गई। घर के भीतर शव फंदे से लटक रहा था। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर विवाहिता के पिता और मायके के अन्य सदस्य भी पहुंचे। मृतका के गले में काला निशान देख मायकेवाले गला घोंटकर मार डालने और खुदकुशी दर्शाने की नीयत से शव फंदे से टांगने का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन



मृतका के पिता मुन्नालाल की मानें तो शादी के बाद से ही पति और ससुराल के अन्य सदस्य एक लाख रुपये, सोने की जंजीर और मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। इसके लिए विवाहिता को परेशान भी किया जाता था। आरोप है कि दहेज की इसी मांग को पूरा नहीं किए जाने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई है। उधर, विवाहिता की मौत की खबर लगते ही मौके पर सीओ सिटी, एसएचओ मंझनपुर भी गांव पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने विवाहिता के पिता मुन्नालाल की तहरीर पर पति राम नारायण, ससुर बच्चीलाल, सास सुदामा देवी, देवर सुरेंद्र और भूरेलाल के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सच्चाई का पता चलेगा। वहीं विवाहिता की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed