{"_id":"33f72a26d3083876e26793c554e1c07b","slug":"crime-news-hindi-news-946","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह विवाहिता को किया निर्वस्त्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेराह विवाहिता को किया निर्वस्त्र
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Fri, 22 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम दबंगों ने खेत में जा रही विवाहिता को निर्वस्त्र कर दिया। किसी तरह जान और आबरू बचाकर विवाहिता घर पहुंची। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख शुक्रवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत एएसपी से की।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता का पति कमाई के सिलसिले में बाहर रहता है। वह घर पर सास-ससुर और बच्चों के साथ रहती है। गांव के ही एक परिवार से उसकी रंजिश चल रही है। बुधवार की शाम वह खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोसी उसे दबोच कर मनमानी करने लगे। युवकों का दुस्साहस देख उसने विरोध किया तो दबंगों ने उसे निर्वस्त्र कर दिया।
आबरू बचाते हुए अर्धनगभन हालत में शोर मचाते हुए वह घर में जाकर घुस गई। चीख पुकार सुन दौड़े गांव के अन्य लोगों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता शुक्रवार को मंझनपुर पहुंची और घटना की नामजद शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी ने पीड़िता को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पड़ोसी दबंगों की दबंगई के बाद से विवाहिता डरी-सहमी हुई है।