फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

पुलिस को चकमा दे जाते हैं पशु तस्कर

Thu, 21 Jan 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Thu, 21 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime news
कौशाम्बी पुलिस के लिए पशुतस्करों की धरपकड़ बड़ी चुनौती है। नाकाबंदी, दबिश के दौरान बेखौफ पशुतस्कर दरोगा, सिपाहियों की आंखों में धूल झोंककर भाग निकलते हैं। पुलिस सिर्फ मवेशी लदे ट्रक, कंटेनर, पिकअप, डीसीएम की धरपकड़ कर पाती है। बुधवार की रात भी पशु तस्करों की धरपकड़ को हिसामपुर बाग में दबिश दी गई थी, लेकिन तस्कर जानवरों को छोड़कर भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस हाथ मलती रह गई।
विज्ञापन



कौशाम्बी में पशु तस्करी का कालाधंधा जारी है। बेखौफ पशु तस्कर रोजाना ट्रक, कंटेनर में जानवरों को भरकर पश्चिम बंगाल, बिहार आदि राज्यों को भेजते है। पुलिस पशुतस्करी के इस धंधे पर रोक नहीं लगा पा रही है। नाकाबंदी, दबिश के दौरान पुलिस के हाथ सिर्फ जानवरों से भरे वाहन ही लगते हैं। पशुतस्कर दरोगा, सिपाहियों को चकमा देकर भाग निकलते हैं। पुलिस की यह नाकामी अब तो रोज का किस्सा बनती जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार की रात भी इसकी बानगी करारी थाना क्षेत्र के हिसामपुर बाग के समीप देखने को मिली। करारी पुलिस को मुखबिर से सूचना लगी थी कि हिसामपुर बाग में तस्करी के लिए जानवरों को इकट्ठा किया जा रहा है। यहां से ट्रक में लादकर उन्हें वध के लिए पश्चिमबंगाल भेजा जाएगा। सूचना पर एसओ हमराहियों के साथ हिसामपुर बाग पहुंचे। पुलिस ने पशु तस्करों को नाकाबंदी करके दबोचने की कोशिश की, लेकिन तस्कर दरोगा, सिपाहियों को धता बताते हुए भाग निकले। बाग में पुलिस को सिर्फ 6 जानवर ही मिले। इन्हें थाने लाकर पुलिस ने इलाकाई किसानों की सुपुर्दगी में दे दिया है। सवाल है कि तमाम कोशिशों के बाद भी आखिर कौशाम्बी पुलिस के हाथ पशुतस्करों के गिरेबान तक क्यों नहीं पहुंच पा रहे हैं। मामले में पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा का कहना है कि सभी थानेदारों को पशुओं के साथ तस्करों की धरपकड़ का अभियान चलाने की हिदायत दी गई है। इसकी भी जांच की जाएगी कि आखिर पुलिस को पशुतस्करों की धरपकड़ क्यों नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पशुतस्करों ने दिया पुलिस को चकमा
20 जनवरी: पनारा गोपालपुर के समीप पशुओं से भरी मालवाहक जीप छोड़कर भागे पशुतस्कर।
05 जनवरी: पुरामुफ्ती के समीप मवेशी लदी डीसीएम छोड़कर तस्कर हुए फरार।
07 जनवरी:  करारी के चकहिंगुई गांव के समीप मवेशी छोड़कर भागे तस्कर।
08 जनवरी: मंझनपुर टेंवा के समीप 33 मवेशियों के भरा ट्रक छोड़कर भाग निकले पशुतस्कर
इनसेट
पुलिस को कुचलने का भी हो चुका है प्रयास
मंझनपुर (ब्यूरो)। बेखौफ हो चुके पशु तस्कर पुलिस से टकराने में भी गुरेज नहीं करते हैं। यही कारण है कि धरपकड़ के दौरान मवेशियों से भरे वाहनों से पशु तस्करों ने कई बार पुलिस को रौंदने की भी कोशिश की है। इसी महीने की 8 तारीख को मवेशियों से भरे ट्रक को पकड़ने की कोशिश मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने की थी। मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस ने मूरतगंज-महेवाघाट के समीप जानवरों से भरे ट्रक को रोकने का प्रयास किया, तो पहले तो ट्रक चालक ने पुलिस पर ही वाहन चढ़ाने की कोशिश की। नाकाम रहने पर टेंवा के समीप जानवरों से भरा ट्रक छोड़कर पशुतस्कर और ड्राइवर भाग निकले। इस ट्रक में पुलिस को 33 जानवर मिले थे। इसी तरह से नवंबर महीने में कोखराज के निकट पशुतस्करों ने पिकेट के दो सिपाहियों को कुचलने की कोशिश की थी। हालांकि दोनों सिपाही बाल-बाल बच गए थे।

इनसेट
चकमा देने को होने लगा है कंटेनर का इस्तेमाल
मंझनपुर (ब्यूरो)। पुलिस की धरपकड़ से बचने के लिए अब पशु तस्करों ने ट्रक और अन्य खुले वाहनों के बजाय कंटेनर में जानवरों को लादकर तस्करी शुरू कर दी है। कौशाम्बी में सिराथू, सैनी, बिसारा, कोखराज, सिहोरी, पुरामुफ्ती आदि स्थानों पर जानवरों से भरे कंटेनर पकड़े भी जा चुके हैं। जबकि आज से दो साल पहले तक ट्रकों के माध्यम से पशुओं की खेप वध के लिए दूसरे राज्यों को भेजी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed