फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

पुलिस देख भागे पशु तस्कर

Thu, 21 Jan 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Thu, 21 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
crime news
सरायअकिल पुलिस ने मंगलवार की रात पनारा गोपालपुर गांव के पास जानवरों से भरी मालवाहक जीप पकड़ी। पुलिस को देखते ही पशुतस्कर जीप छोड़कर भाग निकले। मालवाहक जीप में 10 जानवर मिले हैं। पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके बरामद पशुओं को स्थानीय किसानों की सुपुर्दगी में दे दिया है। एसओ ने बताया कि जीप के नंबर के माध्यम से चालक और पशु तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सरायअकिल पुलिस को मंगलवार की रात करीब 11 बजे खबर लगी कि पशुओं से भरी माल वाहक जीप गुजरने वाली है। सूचना पर पनारा गोपालपुर नहर पुलिया के पास पहुंचकर पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू कर दी। जैसे ही जानवरों से भरी मालवाहक जीप पनारा गोपालपुर गांव के समीप पहुंची। पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग होती देख, पशु तस्कर जीप छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने चालक और पशु तस्करों की धरपकड़ का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने जीप में से 10 मवेशियों को बरामद किया।
विज्ञापन


अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने बरामद जानवरों को स्थानीय किसानों की सुपुर्दगी में दे दिया है। एसओ पीके यादव ने बताया कि पशु तस्कर इन जानवरों को वध के लिए पश्चिम बंगाल अथवा बिहार ले जा रहे हैं। जीप बरामद हुई है। इसके माध्यम से पशु तस्करों की तलाश की जा रही है। बता दें कि द्वाबा में बेखौफ पशु तस्कर पुलिस को चकमा देकर रोजाना मवेशियों की खेप गैरप्रांत भेजते रहते हैं। इलाकाई पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी जानवरों की यह तस्करी बंद नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पकड़ पाए पुलिस वाले
मंझनपुर ()। पुलिस कर्मियों की चुस्ती को पशु तस्कर चुनौती दे रहे हैं। अव्वल तो अपराधी पकड़ में ही नहीं आते। उस पर भी तुर्रा ये कि जब कभी आमना सामना भी होता है तो पुलिस दौड़ती रहती है और अपराधी आंखों के सामने से ओझल हो जाते हैं। चेकिंग के दौरान जैसे ही जीप से उतर कर पशु तस्कर भागे अगर पुलिस कर्मी चुस्त दुरुस्त होते तो पशु तस्करों को जरुर दौड़ाकर पकड़ लेते। मगर कोई भी पुलिस कर्मी पशु तस्कर को पकड़ नहीं सका। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस कर्मी कितने चुस्त दुरुस्त हैं।





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed