{"_id":"6ad0c47fa6298b165a0e5ff8","slug":"sdgsfd-faridabad-news-c-25-1-mwt1009-116468-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फर्जी दस्तावेजों से दूसरे के नाम पर लिया लोन, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फर्जी दस्तावेजों से दूसरे के नाम पर लिया लोन, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला साइबर थाना पुलिस ने दूसरे व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोन लेकर राशि अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवाने के मामले में मदीना कॉलोनी निवासी नसीम अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गांव घासेड़ा निवासी नसीम असद को 15 सितंबर 2026 को एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज की ओर से मैसेज मिला था। इसमें उसके नाम पर चल रहे लोन खाते में 1,65,944 रुपये बकाया होने की जानकारी दी गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने कोई लोन नहीं लिया और न ही उसे कोई राशि मिली। इसके बाद उसने साइबर क्राइम थाना नूंह में शिकायत दर्ज कराई।
जांच में सामने आया कि 14 जनवरी 2023 को शिकायतकर्ता के नाम पर डिजिटल सैलरीड पर्सनल लोन स्वीकृत हुआ था। लोन से संबंधित 68,761 रुपये एचडीएफसी बैंक के एक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। बैंक रिकॉर्ड में यह खाता मदीना कॉलोनी निवासी नसीम अहमद के नाम पर मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड के दौरान उसके घर से खाते से जुड़ा मोबाइल फोन, एक अन्य मोबाइल और बिल बुक बरामद की। पुलिस के अनुसार, आरोपी के बैंक खाते में कुल 933 लेन-देन हुए हैं। इनके स्रोत और अन्य मामलों से संबंध की जांच की जा रही है।