{"_id":"1ae4cf88a82b84d8c8dd36262e7b96f0","slug":"crime-news-hindi-news-737","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने दंपति को पीटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी ने दंपति को पीटकर किया लहूलुहान
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के सामने खाली पड़ी जमीन पर कब्जे को लेकर शनिवार की सुबह
विज्ञापन
सोनारन का पुरवा गांव में दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। कहासुनी के
दौरान एक व्यक्ति ने डंडे से पड़ोसी दंपति को पीटकर लहूलुहान कर दिया।
भुक्तभोगी ने हमलावर पड़ोसी के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली में दी है। मंझनपुर
कोतवाली क्षेत्र के सोनारन का पुरवा गांव के रामचंद्र का पड़ोसी से घर के
सामने खाली पड़ी जमीन पर कब्जे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है।
शनिवार की सुबह इसी खाली पड़ी जमीन पर रामचंद्र की पत्नी सोना देवी बकरियां
बांध रही थी। तभी वहां पड़ोसी पहुंचा और उसने इस जमीन को अपनी बताते हुए
बकरियां बांधने से मना किया। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा।
कहासुनी के दौरान ही पड़ोसी ने डंडे से विवाहिता पर हमला कर दिया।
उसकी बेरहमी से पिटाई की। मारपीट से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। उधर, चीख-पुकार पर मारपीट होती देख बीच बचाव करने दौड़ने पर हमलावर ने सोना देवी के पति रामचंद्र को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। गांववालों ने आकर किसी तरह दोनों की जान बचाई। ग्रामीणों के आने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकला। मारपीट में घायल पति-पत्नी को गांववालों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। उधर, मरहम-पट्टी कराने के बाद घायल दंपती मंझनपुर कोतवाली पहुंचे और हमलावर के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। जांच के बाद रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।