{"_id":"f27786253d2f2452dc5eb1f1c3e66213","slug":"crime-news-hindi-news-723","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड रेलकर्मी लूटता रहा पड़ोसन की आबरू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड रेलकर्मी लूटता रहा पड़ोसन की आबरू
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज इलाके के एक रिटायर्ड रेलकर्मी आधी पेंशन देने का लालच देकर पड़ोसन की आबरू लूटता रहा। महिला के पैसे मांगने पर उसने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पीटने के बाद धमकी देते हुए भगा दिया। शुक्रवार को पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर थाने में दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के पति की मौत हो चुकी है। पति की मौत होने के बाद वह स्थानीय बाजार में घर बनाकर बच्चों समेत रहती है। महिला के मुताबिक वहीं बगल में एक रेलकर्मी भी रहता था। पड़ोस में रहने के कारण अक्सर उनमें बातचीत होती रहती थी। महिला का आरोप है कि 22 अगस्त 2015 को बहाने से रेलकर्मी ने उसे अपने घर बुलाया। कहाकि दो महीने बाद वह रिटायर्ड होने वाला है। रिटायर्ड होने के बाद वह उसे मोटी रकम देने के साथ ही पेंशन से भी आधा पैसा उसे दिया करेगा। पैसों का लालच देकर उसने उसे फंसा लिया और उसकी आबरू से खेलता रहा। इधर, महीनेभर पहले रेलकर्मी रिटायर्ड हो गया।
महिला ने जब उससे पैसों की मांग की, तो वह मुकर गया। इतना ही नहीं पैसों को लेकर हुई कहासुनी के दौरान उसने उसकी बेरहमी से पिटाई भी कर दी। धमकी देते हुए उसे भगा दिया। रेलकर्मी की इस मनमानी से आहत महिला ने शुक्रवार को घटना की नामजद शिकायत कोखराज थाने में की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिटायर्ड रेलकर्मी के खिलाफ दुराचार और मारपीट करने की एफआईआर दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष विपिन त्रिवेदी ने बताया कि घटना पुरानी और संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की सच्चाई खंगाली जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।