फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

रिटायर्ड सैन्यकर्मी के घर 12 लाख की चोरी

Wed, 16 Dec 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 16 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime news
बेखौफ चोरों ने मंगलवार की रात पुरामुफ्ती के मानिकपुर गांव में रिटायर्ड सैन्यकर्मी का घर खंगाल डाला। सेंध काटकर चोर उनके यहां से गहने, पैसे, कपड़े, बर्तन समेत करीब 12 लाख रुपये का सामान उठा ले गए। रात में ही चोरों ने सैन्यकर्मी के पड़ोसी के यहां भी चोरी की। सुबह घटना की जानकारी से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद रिपोर्ट दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी महादेव पुत्र रामेश्वर सेना में सिपाही थे। रिटायर होने के बाद वह परिवार समेत गांव में ही रहते हैं। गांव में बने दो मंजिले मकान की ऊपरी मंजिल पर परिवार के सभी सदस्य कमरों में सो रहे थे। रात में मकान के पीछे की दीवार में सेंध काटकर चोर उनके घर में घुस गए। कमरों के साथ आलमारी, संदूकों का ताला तोड़कर चोर एक लाख रुपये नगद के अलावा सोने, चांदी के गहने, कपड़े, बर्तन समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए।
विज्ञापन


सुबह जागने पर कमरे, संदूक, आलमारी का ताला टूटा और सामान बिखरा देख घर की महिलाओं के होश उड़ गए। चीख-पुकार पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पड़ोसी भी जुट गए। घर में हुई चोर से पूरा गांव स्तब्ध रह गया। सूचना पर पुरामुफ्ती पुलिस गांव पहुंची। मौका मुआयना करने के साथ ही पुलिस ने पीड़ित परिवार के लोगों से भी पूछताछ की। भुक्तभोगी के मुताबिक चोर उसके घर से करीब 12 लाख की कीमत का सामान ले गए हैं। वहीं रिटायर्ड सैन्यकर्मी का घर खंगालने वाले चोरों ने पड़ोसी सुल्लताना पत्नी छेदीलाल के घर में भी सेंध लगाकर बर्तन, खाद्यान्न आदि हजारों का सामान पार कर दिया। भुक्तभाोगियों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed